नई दिल्ली, जनवरी 5 -- भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के बीच सोमवार को दूसरे वनडे मैच खेला जा रहा है। भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से बाउंड्री का बवंडर निकला। उन्होंने बेनोनी के विलोमूर पार्क में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। सूर्यवंशी ने 24 गेंदों का सामना करने के बाद 68 रन बनाए। उन्होंने 10 छक्के ठोके जबकि एक चौका लगाया। 14 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी पारी में 94 प्रतिशत रन बाउंड्री के जरिए बटोरे। 246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यवंशी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले ओवर में दो छक्के जमाए जबकि दूसरे और तीसरे ओवर में एक-एक सिक्स मारा। आरोन जॉर्ज ने तीसरे ओवर में चौकों की हैट्रिक लगाई। सूर्यवंशी ने पांचवें ओवर में दो और छटे ओवर में एक सिक्स उड़ाया। आरोन को सातवें ओवर में माइकल क्रुइसकैम्प ने पवेलियन...