औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- बिहार के उभरते सितारे और मात्र 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सुर्यवंशी ने आईपीएल में 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि पर गोह के गांधी मैदान में बच्चों और युवाओं ने जमकर जश्न मनाया। दर्जनों बच्चे बैट, विकेट और गेंद के साथ वैभव की तस्वीर लिए उत्साह में डूबे नजर आए। स्थानीय युवा अमृत कुमार, समाजसेवी अजय सिंह, हरिनंदन प्रसाद, कपिलदेव सिंह, यदुनंदन पासवान, पप्पू सिंह, अमरेंद्र कुमार और गौतम उपाध्याय ने वैभव की इस उपलब्धि को बिहार के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि वैभव विश्व के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इतनी कम उम्र में आईपीएल में शतक बनाया। इस खुशी के बीच गोह में खेल के लिए उपयुक्त मैदान की कमी को लेकर चिंता भी जताई गई। खिलाड़ियों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गोह में एक स्टेडियम बनाने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.