बाराबंकी, जून 6 -- सिरौलीगौसपुर। बदोसराय से कोटवाधाम मार्ग पर सत्यनाम पुरवा मजरे कोटवाधाम में गुरुवार शाम करीब 5 बजे मारुति वैन में एलपीजी रिफिलिंग के दौरान धमाके से लगी आग में तीन घरों की हजारों की गृहस्थी जल गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है। थाना बदोसरांय क्षेत्र के श्रीकोटवाधाम के सत्यनाम पुरवा की राजरानी पत्नी दिनेश दवा लेने गई हुई थीं। उनके घर के बगल खड़ी मारुति वैन में एलपीजी रिफिलिंग के दौरान धमाके के साथ आग लग गई। इसमें वैन में आग लग गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। आग की लपटों ने राजरानी के घर को अपनी चपेट में ले लिया। इनके घर में रखी बाइक, इंजन पम्पिंग सेट, साइकिल, गेहूं धान, तखत पकड़े आदि जल गए। आग की लपटों ने पड़ोसी संतोष के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। उनके घर का तख्त और कपड़े जल गए। तीसरे पीड़ित रामसनेही के घर में भी आग लगी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.