रांची, अगस्त 12 -- रांची। प्रमुख संवाददाता झारखंड राज्य पशु विक्रेता संघ ने झारखंड एवं बिहार के पशु हाट से विभिन्न सरकारी योजना एवं डेयरी फार्म के लिए लाए जा रहे दुधारू मवेशी वाले वाहन से एक से डेढ़ लाख की वसूली का पुलिस व असमाजिक तत्वों पर आरोप लगाया है। संगठन की ओर से इस संबंध में राज्य के मुख्यंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजा गया है। पत्र में संगठन के महासचिव दिलीप यादव, धनबाद के उपाध्यक्ष राजू महतो, बोकारो के महासचिव संजय यादव व हजारीबाग के सचिव संजय उरांव ने लिखा है कि डेयरी फार्म, खटाल एवं सरकारी योजना के लिए पशुधन की खरीदारी बिहार के पशु हाट से कर वाहनों से झारखंड के विभिन्न इलाके समेत पश्चिम बंगाल ले जाया जाता है। राज्य के कई मार्ग पर संबंधित थाना की पुलिस एवं असमाजिक तत्वों द्वारा ऐसे वाहनों को पकड़ा जाता है। इसके बाद गाड़ी छोड़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.