पटना, जनवरी 22 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वैधानिक स्वीकृतियों के अभाव में बड़ी संख्या में बालू घाटों के बंद रहने से राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। ऐसे में पर्यावरणीय स्वीकृति, जनसुनवाई तथा सभी प्रक्रियाओं में विभागीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। वे गुरुवार को सिया (स्टेट इनवायरमेंट इंपैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी) बिहार और बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ उच्चस्तरीय समन्वय बैठक कर रहे थे। इसमें बालू घाटों के संचालन, पर्यावरणीय स्वीकृति एवं अन्य लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गयी। बताया गया कि राज्य में कुल 1004 बालू घाट हैं। इनमें वर्तमान में 191 चालू है, जबकि 189 विभिन्न स्तरों पर वैधानिक अनापत्ति प्राप्त नहीं होने के कारण बंद हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बालू घाटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.