रांची, फरवरी 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की राजस्व शाखा ने मंगलवार को हरमू रोड में मकान और प्रतिष्ठान की नक्शा जांच के क्रम में अनियमितता के दो मामले पकड़े। एक मामले में नक्शा की वैधता समाप्त होने के बाद भी बहुद्देशीय व्यावसायिक प्रतिष्ठान में कारोबार का संचालन किया जा रहा था। दूसरे मामले में व्यावसायिक तौर पर संचालित जी फोर प्रतिष्ठान का तत्काल नक्शा उपलब्ध नहीं कराया गया। निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में टीम ने पहले हरमू रोड में बी प्लस जी प्लस सात भवन का स्थल निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि इस भवन के लिए आरआरडीए से वर्ष 2011 में व्यावसायिक भवन के लिए नक्शा स्वीकृत किया गया था। व्यावसायिक भवन की स्वीकृति सिर्फ तीन साल के लिए हुई थी, जो अभी समाप्त है। बताया गया कि वैध स्वीकृति नहीं होने की वजह से किसी भी तरह से आंतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.