आजमगढ़, जुलाई 15 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। सावन माह के पहले सोमवार को कांवरियों का जत्था झारखंड के वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरिए सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल बाबा धाम पहुंचेंगे। एक ग्रुप में सौ लोग कांवर में जल भरकर 108उ किमी की पैदल यात्रा करेंगे। कांवरिया संघ ने मेंहनगर के महामंडलेश्वर धाम, गौरीशंकरधाम और महादेव मंदिर में दर्शन कर यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान पूरा नगर हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। जत्थे में हरिप्रसाद पांडेय, भानु यादव, संजय मद्देशिया, मीनू, सरोज पांडेय, सत्यम, संजय सरोज, पुनिता पांडेय शामिल हैं। सरोवर में लगाई आस्था की डुबकी महाराजगंज, संवाददाता। भैरव बाबा स्थित मंदिर में भक्तों ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाने के बाद जलाभिषेक किया। विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि का आश...