दुमका, जून 7 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट बाजार स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में 9 दिवसीय रामकथा नवपरायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जहां प्रतिदिन सुबह से दोपहर तक पंडित रवि रंजन शास्त्री उर्फ रवि पाठक सहित 7 पंडितों के द्वारा रामचरितमानस नवपरायण का वैदी पाठ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कार्यक्रम पुरा किया जाता है। वहीं यजमान के रूप में मुकेश कुमार मंडल व उसकी पत्नी किरण देवी है। यज्ञ स्थल परिसर में भगवान गणेश, शिव पार्वती, सीता राम , लक्ष्मण , बजरंगबली, मां सरस्वती व लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई है। वैदिक मंत्रोच्चार से यहां का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। यज्ञ का कार्यक्रम व रामकथा में आसपास गांव के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं अयोध्या से आये पंडित रविशंकर ठाकुर के द्वारा संध्या 7 बजे से राम कथा का प्रवचन किया जाता है। इस कार...