प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- रानीगंज कैथौला। लालगंज थाना क्षेत्र के बछवल में रविवार को वैदिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण भार्गव का समर्थकों ने स्वागत किया। रायपुर तियाई चौराहे से बछवल तक रैली निकालकर जन जागरण का संदेश दिया। सेना के तहसील अध्यक्ष शुभम तिवारी के घर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वैदिक सेना वैदिक पाठी ब्राह्मणों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। संगठन का उद्देश्य है कि नवयुवकों को नशे से मुक्त कर रोजगार से जोड़ा जाए। इस दौरान राजकुमार दुबे, शुभम तिवारी, डॉ. एम पी तिवारी, शिवशंकर, चन्द्रभुवन तिवारी, राजन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.