सासाराम, फरवरी 7 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। मुड़ियार गांव में श्रीमद भागवत कथा के दौरान स्वामी सुंदरराज जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को कर्म व धर्म दोनों करना चाहिए। कर्म से हम यहां धन, दौलत व शोहरत हासिल करते हैं। मगर धर्म करने से परलोक में जाने का मार्ग मिलता है। अगर बहू ससुराल में आये तो वह सास की कहना जरूर मानें। उनके कहे अनुसार पूजा-पाठ करती है तो सास का जीवन धन्य धान्य हो जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...