गाजीपुर, अक्टूबर 8 -- रेवतीपुर। क्षेत्र के नौली गांव में आयोजित श्री रूद्रांबिका महायज्ञ के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंडप प्रवेश और पंचांग पूजन विधिवत संपन्न हुआ। यज्ञ मंडप में देव वेदियों पर समस्त देवताओं का आवाहन, स्थापना और पूजन का कार्य वैदिक विधियों से किया गया। वेदाचार्य डॉ. पंडित धनंजय पांडे के मार्गदर्शन में पंडित गोविंद पांडे, जितेंद्र पटेरिया, सौरभ त्रिपाठी, विशेष त्रिपाठी, शैलेंद्र और त्रिभुवन सहित अन्य आचार्यों ने वेदमंत्रों से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यज्ञाचार्य डॉ. धनंजय पांडे ने यज्ञ, दान और तप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका त्याग नहीं करना चाहिए, इससे भगवान की कृपा सहज रूप से प्राप्त होती है। संगीतमय श्रीराम कथा में विजय कौशिक महाराज ने नाम महिमा और मंगलाचरण का सुंदर वर्णन किया। मुख्...