रांची, जुलाई 11 -- खूंटी/तोरपा, प्रतिनिधि। झारखंड का प्रसिद्ध आम्रेश्वर धाम, जिसे राज्य का दूसरा बाबाधाम कहा जाता है, वहां श्रावणी मेला 2025 का शुभारंभ शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ, खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा, एसडीएम दीपेश कुमारी एवं आम्रेश्वर धाम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेन्द्र नाथ शाहदेव और महामंत्री मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही पूरा परिसर बोल बम और हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा। पंडित हरिहर नाथ कर के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा की गई। मुख्य पुजारी द्वारा की गई महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शुक्रवार को सावन महीने के पहले दिन ही हजारों की संख्या में कांवड़िए औ...