जामताड़ा, मई 19 -- जामताड़ा। समाजसेवी सह वरिष्ठ भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा के सहयोग से कोर्ट रोड स्थित शिव धाम मोहल्ले के उमानाथ मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। वैदिक मंत्रोच्चार एवं रीति रिवाजों के बीच भगवान शिव एवं माता पार्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। जामताड़ा के विख्यात पुरोहित व आचार्य के मंत्रोचारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा के साथ चौबीस घंटे का अष्टयाम यज्ञ एवं अन्य धार्मिक आयोजन की भी शुरुआत की गयी। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि शिव मंदिर में पूर्व से ही भगवान शिव एवं माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित थी। किसी कारणवश माता पार्वती की प्रतिमा खंडित हो गयी थी। जिसके कारण यहां के श्रद्धालुओं को पूजा पाठ करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए समाज सेवी ...