जौनपुर, मई 10 -- सिकरारा। खानापट्टी गांव में श्रीराधा कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को भव्य धार्मिक आयोजनों व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम, माता जानकी एवं भ्राता लक्ष्मण की मूर्तियों की शोभायात्रा व प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से किया गया। घंटा, घड़ियाल व शंखनाद के साथ जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। भक्तिमय माहौल में ग्रामीणों ने हवन पूजन कर मनोकामना पूर्ण करने हेतु यज्ञ में आहुति देने के साथ देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही विद्वान कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा पूजन अर्चन किया गया। उसके बाद तीनों मूर्तियों को दूध व गंगाजल से स्नान कराया गया। निर्धारित समय पर तीनों मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा हुआ। मुख्य यजमान उदयराज सिंह सपत्नीक यज्ञ कुंड में आह...