गया, दिसम्बर 4 -- मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा के मौके पर गुरुवार की शाम फल्गु महाआरती हुई। फल्गु सेवा समिति के बैनर तले देवघाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मोक्षदायिनी की महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। समिति के बैनर तले अध्यक्ष मुन्ना लाल पाठक धोकड़ी की अध्यक्षता में पांच गयापाल ब्राह्मण बाबू गुर्दा, सागर अग्निवार, मानस भईया, रंगनाथ विठ्ठल व रंजन विठ्ठल ने पूरे भक्तिभाव व उमंग के साथ महाआरती की। छोटू बारिक ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अगहन पूर्णिमा के दिन श्रीविष्णु व महादेव का पूजन व यजन करने से ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मीडिया प्रभारी छोटू बारिक व गोकुल दुबे ने बताया कि महाआरती के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल पाठक धोकड़ी,सचिव बिनोद लाल मेहरवर सहित मणिलाल बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.