उन्नाव, दिसम्बर 9 -- पुरवा। मां आनंदेश्वरी मंदिर पश्चिम टोलापुरवा में विशाल कलश यात्रा निकली गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर प्रांगण से कलशयात्रा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में कथावाचक हितेश महाराज ने आध्यात्मिक ज्ञान, भक्ति मार्ग और सनातन संस्कृति पर आधारित प्रेरक प्रवचन दिए। आयोजक अभिकल्प शुक्ला ने बताया कि कलश यात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक सद्भाव, शांति और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। कार्यक्रम का संचालन शास्त्री धीरज पांडे ने किया। इस दौरान योगेंद्र द्विवेदी, जयशंकर पांडे, डॉ. प्रभाशंकर मिश्र, मयंक शर्मा, सजंय गुप्ता, भूपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.