लखनऊ, जुलाई 10 -- भंडारा में बड़ी संख्या में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद लखनऊ, संवाददाता। बालागंज स्थित प्राचीन श्री बालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गुरु पुर्णिमा के पावन अवसर पर बाबा नीब करौरी जी महाराज की दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परम्पराओं के बीच आचार्यों ने बाबा की प्रतिमा को विराजमान कराया। इसके बाद भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से बाबा के दर्शन-पूजन व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर को सुंदर ढंग से सजाया गया। भजनों के बीच बाबा नीब करौरी जी महाराज की प्रतिमा को पारंपरिक पोशाक व फूलों की मालाओं से सुशोभित कर विधिवत पूजन-अर्चन की गई। इसके बाद हवन हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारा और महाप्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर ...