उरई, फरवरी 13 -- जालौन। उरई रोड स्थित श्रीवीर हनुमान बालाजी मंदिर परिसर में चल रहे नवकुंडीय श्रीसीताराम महायज्ञ, श्रीरामलीला महोत्सव व श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन धार्मिक आस्था और श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और वैदिक मंत्रों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यज्ञाचार्य पंडित अमित तिवारी के संचालन में नवकुंडीय महायज्ञ की विभिन्न वैदिक क्रियाएं विधिविधान से संपन्न कराई गईं। आचार्यों ने गणपति पूजन, मंडप पूजन के साथ आहुतियां प्रारंभ कराईं। यजमानों ने परिवार सहित यज्ञ कुंड में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। पंडित अमित तिवारी ने बताया कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि वातावरण की शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम भी है। उन्होंने श्रद...