बागपत, दिसम्बर 14 -- आर्य समाज पट्टी चौधरान द्वारा आयोजित यज्ञ में आर्य जनों ने विधि विधान से आहुति दी। यज्ञ के ब्रह्मा जसवीर मलिक तथा यजमान जयवीर आर्य रहे। उपस्थित आर्य जनों को संबोधित करते हुए समर भानु आचार्य ने कहा कि वेदिक धर्म यज्ञ प्रधान धर्म है। वैदिक धर्म के लिए ब्रहम यज्ञ, देव यज्ञ, बलिवैश्वदेव यज्ञ, पितृ यज्ञ तथा अथिति यज्ञ पांच महायज्ञ नित्य कर्म है। आर्य समाज बड़ौत द्वारा आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा समर भानु आचार्य तथा यजमान जयवीर सिंह रहे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीतम सिंह आर्य ने बताया कि मनुष्य मात्र में एक ही धर्म रहता है। यज्ञों में डा.ओमवीर सिंह, कृष्णपाल,वीरपाल सिंह, रणतेज, तेजेन्द्र चौहान, श्योराज मलिक, सत्यपाल सिंह, सुनील कुमार, बिजेंद्र सिंह, राममेहर, ओमप्रकाश, राजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...