दरभंगा, दिसम्बर 13 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के स्नातकोत्तर दर्शन विभाग तथा महर्षि सांदीपनि वेद विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में वैदिक मंत्रों के दार्शनिक विश्लेषण विषय पर आयोजित त्रिदिवसीय अखिल भारतीय वैदिक संगोष्ठी शनिवार को संपन्न हो गई। देशभर से जुटे विद्वानों ने तीन दिनों तक खूब मंथन किया और वैदिक मंत्रों के व्यवहारिक पक्षों को उजागर करते हुए उसकी प्रमाणिकताओं को भी सिद्ध किया। समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने सभी प्राणियों के लिए सम्भाव पर बल दिया। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति पद्मश्री प्रो. अभिराज राजेन्द्र मिश्र ने वैदिक ज्ञान परंपरा की वैज्ञानिकता, प्रामाणिकता एवं वैश्विक प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्व की विभिन्न परम्पराओं के निर्माण में वेदों से मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.