मेरठ, दिसम्बर 4 -- परतापुर बाईपास स्थित सुशांत सिटी सेक्टर-3 में बुधवार को आर्य समाज का वार्षिक वैदिक बालिका महोत्सव तीसरे दिन भी धार्मिक उत्साह और पवित्र वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में स्वामी आर्यधेश ने कहा वैदिक जीवन पद्धति विश्व की सर्वश्रेष्ठ जीवन शैली है। इसमें व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र जीवन का संपूर्ण दर्शन मिलता है। उन्होंने कहा आर्य समाज मानव जीवन के मूल्यों पर आधारित है और वेद देशभक्ति तथा राष्ट्र गौरव की भावना को जागृत करते हैं। 1857 की क्रांति से लेकर विदेशी शासन के खिलाफ संघर्ष तक, वैदिक शिक्षा ने भारतीय समाज को स्वदेश के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता आचार्य सोमदेव ने कहा राष्ट्रप्रेम केवल भावना नहीं, बल्कि जीवन में उतारी जाने वाली आदत और संस्कार है। हर व्यक्ति को अपने आचरण और कर्मों के माध्यम से राष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.