अल्मोड़ा, फरवरी 13 -- वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने से ही समाज में प्रगति होगी। विज्ञान के नवाचारों को समाज से जोड़ने के लिए सशक्त और समावेशी मॉडल की जरूरत है। दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। यह बात शुक्रवार को मानसखंड विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ पर विशेषज्ञों ने कही। शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) कोलकाता के मार्गदर्शन में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू-कॉस्ट) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 21 वें राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय प्रमुखों के सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से किया। वीडियो सन्देश के माध्यम से कहा कि विज्ञान को प्रत्येक जिले तक पहुंचाना राज्य सरकार का संकल्प है। केंद्र के वैज्ञानिक प्रभारी...