कुशीनगर, जून 9 -- कुशीनगर। विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा रघुनाथपुर के पंचायत भवन परिसर में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के निर्देश पर रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र कुशीनगर इकाई के तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी में किसानों को वैज्ञानिक खेती की तकनीकी जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि व्यवसायिक खेती को अपना कर और कृषि पद्धतियों से अपनी कृषि आय बढ़ाई जा सकती है। डा. अशोक कुमार राय ने धान की फसल में ड्रम सीडर के तकनीक के बारे में विस्तार से बताया। रिधी वर्मा ने कहा कि मौसम के अनुसार हमें विभिन्न प्रकार की फसलों की बुवाई करनी चाहिए, जिससे कि अधिक से अधिक पैदावार मिल सके। डा. विनय मिश्रा गन्ना अनुसंधान संस्थान केन्द्र ने संबोधित किया। अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.