सुल्तानपुर, सितम्बर 26 -- सुलतानपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर में हुई वैज्ञानिक परामर्शदाता समिति की बैठक में कृषक हित में कार्ययोजना तैयार हुई। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती पर जोर दिया गया। कृषि विभाग,उद्यान विभाग,पशुपालन विभाग की ओर से संचालित योजना पर भी चर्चा की गई। जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक परामर्शदाता समिति की बैठक हुई। वर्ष 2026 में किसानों के हित में होने वाले कार्यो की तैयार कार्ययोजना पर सदस्यों ने चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाकृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने रोग कीट प्रबंधन, जैविक खेती के माध्यम से उत्पादन को बढ़ावा देने की बात कही। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ जेबी सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से कराए गए कार्यो व संचालित योजनाओं के बारें में जानकारी दी। डॉ सीके त्र...