चम्पावत, नवम्बर 5 -- चम्पावत, संवाददाता। रजत जयंती वर्ष पर कृषक गोष्ठी हुई। इस दौरान विशेषज्ञों ने किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेती से अधिक मुनाफा होगा। चम्पावत ब्लॉक सभागार में बुधवार को रजत जयंती वर्ष पर आत्मा योजना के तहत कृषक गोष्ठी हुई। इस दौरान किसानों को रबी की खेती करने की जानकारी दी। तमाम रेखीय विभागों के विशेषज्ञों ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने रबी फसलों की बुवाई के लिए नवीनतम तकनीक, उन्नत बीजों के चयन, रोग नियंत्रण, आधुनिक सिंचाई विधियों के बारे में बताया। प्रगतिशील कृषक जगदीश पांडेय ने किसानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...