कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- नगर पंचायत अजुहा की ओर से मंगलवार को नगर के वार्ड नंबर दो आंबेडकर नगर में निगरानी समिति प्रशिक्षण का कार्यक्रम हुआ। इसमें नगर पंचायत के कर्मचारियों ने समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों को गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण और उसके वैज्ञानिक निस्तारण की जानकारी दी। अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह ने बताया कि कचरे को गीला और सूखा अलग-अलग करने से उसका निस्तारण आसान होता है और पर्यावरण प्रदूषण भी घटता है। उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से कचरे को निस्तारित करने तथा डोर-टू-डोर कलेक्शन में नागरिकों की भागीदारी पर जोर दिया। प्रशिक्षण में गीले और सूखे कचरे की पहचान, उनके उपयोग तथा सही निस्तारण के तरीके समझाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को कचरा प्रबंधन में जागरूक करना और नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग सुनिश्चित करना था।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.