बेगुसराय, फरवरी 19 -- खोदावंदपुर, निज प्रतिनिधि। वैज्ञानिक तकनीक को अपनाकर स्ट्रॉबेरी की खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। अगर बाजार मिले तो इसकी खेती किसानों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। उक्त बातें कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर के वरिय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. रामपाल ने गुरुवार को केंद्र परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्ट्रॉबेरी उत्पादन कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन के मौके पर कहीं। उन्होंने कहा कि स्ट्रॉबेरी की खेती कम खर्चे में बेहतर पैदावार देता है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आत्मा बेगूसराय के प्रायोजन से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आधुनिक तकनीकों को सीखने में गहरी रुचि दिखाई। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में प्रदान के श्रीकृष्ण मोहन ने स्ट्रॉबेरी की ...