पलामू, फरवरी 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सांस्कृतिक पाठशाला में वैज्ञानिक चेतना का विस्तार क्या और कैसे विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता विज्ञान शिक्षक शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं साहित्यकर्मी अरविंद कुमार सिन्हा संयुक्त रूप से किया। प्रेम प्रकाश ने कहा कि आज की कार्यशाला में वैज्ञानिक चेतना को परिभाषित करेंगे। इसके विस्तार के लिए कार्यक्रम और गतिविधियों को चिह्नित करेंगे। वैचारिक मंथन की प्रक्रिया के दौरान वैज्ञानिक चेतना के प्रति समझ बनी कि वैज्ञानिक चेतना की उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति के साथ हुआ है। विचार मंथन प्रक्रिया में पंकज श्रीवास्तव, शिव शंकर प्रसाद, गोपाल सिंह, कुलदीप राम, गोविंद प्रसाद, अच्छे लाल प्रजापति, नितेश कुमार यादव ने प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र कुमार शर्मा ने किया। शिक्षक गोविंद ...