अल्मोड़ा, जून 4 -- वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों ने चौखुटिया, सल्ट ब्लॉक के किसानों के साथ संवाद किया। उन्हें वैज्ञानिक खेती, रोग-कीट प्रबंधन के उपाय आदि की जानकारी दी। साथ ही महिला किसानों की चुनौतियों के बारे में भी जाना। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकान्त ने चौखुटिया ब्लॉक के दिगौत गांव में किसानों के साथ संवाद किया। किसानों ने सिंचाई, जंगली जानवरों के आतंक, बीजों के अभाव, खाद व रसायनों की अनुपलब्धता जैसी समस्याएं उठाई। अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. कुशाग्रा जोशी ने कहा कि महिला किसानों को सशक्त बनाने से ही राज्य में कृषि की तस्वीर बदलेगी। किसानों को पर्वतीय क्षेत्रों के लिए विकसित की गई विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों मंडुआ, मादिरा, लाल धान और कुरमुला नियंत्रण के लिए संस...