जौनपुर, फरवरी 17 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड के सभागार में सोमवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि वैज्ञानिक ने क्षेत्र के किसानों को अधिक आमदनी के लिए फल, सब्जी की खेती को वैज्ञानिक आधार पर करने की जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार ने किसानों के कहा कि पहले किसान रासायनिक उर्वरकों की मात्रा खेतों में कम करे, इससे खेती की पैदावार पर असर पड़ता है। रासायनिक खाद से खेतों की मिट्टी मृत हो जाती है। इसकी जगह जैविक खेती पर जोर दिया और बताया कि किसान कम्पोस्ट खाद खेतों में उपयोग करे। इससे फसलों की पैदावार बढ़ जाएगी। घरों के आसपास किसान गड्डा बनाकर घर का कचरा डालकर उससे खाद तैयार करते थे। किसानों को पपीता और केला, सब्जी की खेती करने पर जोर दिया और बताया कि इस खेती से किसानों को अच्छा मुनाफा है। एके सिंह किसानों को ...