प्रयागराज, मई 9 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वैज्ञानिक अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2023 के प्रवेश पत्र गुरुवार को जारी कर दिए। स्क्रीनिंग परीक्षा 18 मई को सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक लखनऊ के 10 केंद्रों में कराई जाएगी। इनमें से चार आयोग के कैंप कार्यालय में बनाए गए हैं। वैज्ञानिक अधिकारी के 41 पदों पर भर्ती के लिए 4695 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह के अनुसार, अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पूर्व प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.