बगहा, जून 8 -- सिकटा,एक संवाददाता। प्रखंड के शिकारपुर,गौचरी व पुरैना पंचायतों में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर किसानों को आधुनिक, नवाचार आधारित व जलवायु सहनशील कृषि तकनीकों से अवगत कराया गया।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र,माधोपुर के वैज्ञानिक डॉ.अभिषेक प्रताप सिंह,मत्स्य विशेषज्ञ डॉ.जगपाल व पादप संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. सौरभ दुबे ने किसानों को सुझाव दिए। वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती एवं जैविक उत्पादों के महत्व को बताया। प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर रसायन-मुक्त खेती की जानकारी दी गई। मृदा परीक्षण के आधार पर फसल चयन,उर्वरक की सटीक मात्रा और सुधारात्मक उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई।डॉ.सौरभ दुबे ने बताया कि ट्राइकोडर्मा,बीटी व नीम आधारित उत्पाद आदि से फसलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.