मऊ, अगस्त 14 -- मधुबन। सरयू के जलस्तर में वृद्धि से गन्ने के फसलों में लंबे समय तक पानी जमा होने से देवारा क्षेत्र के गन्ने के जड़ों में किट रोग लगने की संभावना बढ़ गई है। इसको देखते हुए बुधवार को चीनी मिल घोसी के डायरेक्टर अखिलेश सिंह के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने मधुबन के देवारा क्षेत्र में लगाई गई गन्ने के खेत का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों को गन्ने की फसल को बचाने के उपाय बताए। मधुबन तहसील क्षेत्र के देवारा इलाके में इस समय गन्ना के फसल में जलभराव की स्थिति बनी है। इस बीच गन्ने की फसल में लगने वाले रोग एवं कीट का विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गहन निरीक्षण किया। साथ ही पानी लगने से गन्ने की फसल के नुकसान होने का आकलन किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिको ने गन्ना फसल को बचाने के उपाय भी बताए। चीनी मिल संचालन से पूर्व की तैयार...