बेगुसराय, सितम्बर 5 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत सहायक निदेशक, ईख विकास, समस्तीपुर धर्मवीर सिंह व हसनपुर चीनी मिल के वरीय गन्ना प्रबंधक एमए खान की संयुक्त देख-रेख में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्याल पूसा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. बलवंत कुमार व राजदेव राय द्वारा सिंगल बड पौधे तैयार करने के लिए गन्ना बीज श्रोत खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचगामा, लालपुर, मोतीपुर, फतेहपुर, मोरतर एवं कोरैय गांव के संजीव कुमार की पौधशाला की गन्ना प्रजाति सीओ 0118, सीओ 0238, सीओएलके 14201 आदि के बीज श्रोतों का निरीक्षण एवं प्रत्यक्षण किया। वैज्ञानिकों ने मोरतर गांव के किसान मिथिलेश कुमार के द्वारा तैयार की जा रही पौधशाला व बीज का भी निरीक्षण किया। मौके पर गन्ना विकास अधिकारी रमण कुमार सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.