रुद्रपुर, मार्च 7 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 117वें अखिल भारतीय किसान का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कृषि मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह कृषि मेले वैज्ञानिकों के शोधों और कार्य को किसानों तक पहुंचाने का बड़ा माध्यम है। वैज्ञानिकों का किसानों से संवाद ही कृषि क्षेत्र को समृद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि लैब से लेकर लैंड तक वैज्ञानिकों को किसानों की मदद करनी होगी, जिससे कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़े और व्यापक परिवर्तन आए। पंत विवि में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि देश में कृषि विकास में जीबी पंत विवि का योगदान सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि वह विवि में लगे स्टॉलों में गए और उन्होंने...