मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुशहरी में मंगलवार को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर मासिक किसान-वैज्ञानिक वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर एवं बेगूसराय जिलों से आए कुल 96 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर किसानों को विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन के उद्देश्यों, लाभों तथा स्वरोजगार एवं आयवर्धन से जुड़े विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. इप्सिता साम्ल ने लीची में लगने वाले प्रमुख कीटों एवं उनके वैज्ञानिक प्रबंधन के तरीकों पर प्रकाश डाला। सहायक निदेशक पौध संरक्षण डॉ. चंद्रदीप कुमार ने लीची एवं आम बागवानी में बिहार सरकार द्वारा कीटनाशक छिड़काव पर उपलब्ध सरकारी अनुदान योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। कार्यक्रम में केंद्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.