प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज। वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में प्रयागराज के नवनियुक्त बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह को बुके देकर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह ने शिक्षकों, कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। बीएसए देवब्रत सिंह ने आश्वस्त किया कि समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा और लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय महामंत्री दिनेश वर्मा, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लालमणि पटेल, प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दया शंकर गुप्ता, मंडल मंत्री वेद प्रकाश सिंह, हरिकृष्ण सिंह आदि ने माल्यार्पण करके बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...