बेगुसराय, दिसम्बर 31 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में कार्यरत वैक्सीन कुरियरों को विगत पांच महीने से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने से उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कुरियरों का कहना है कि भुगतान नहीं होने के कारण परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वैक्सीन कुरियरों ने बताया कि सतत टीकाकरण कार्यक्रम में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। वे पीएचसी से वैक्सीन का उठाव कर निर्धारित टीकाकरण क्षेत्रों में प्रतिकूल मौसम की परवाह किए बिना समय पर पहुंचाने का कार्य करते हैं, जिससे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में विभाग को उल्लेखनीय उपलब्धि मिली है। कुरियरों के अनुसार उनसे सप्ताह में मात्र दो दिन कार्य लिया जाता है और प्रति वैक्सीन बक्सा केवल 90 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इत...