कन्नौज, जनवरी 16 -- फोटो 24 बैठक में निर्देश देते सीडीओ कन्नौज, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में यूविन पोर्टल योजना एवं आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक बुलाई गई। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने टीकाकरण कार्य पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जितना भी वैक्सीनेशन हो, उसकी फीडिंग उसी समय यूविन पोर्टल पर की जाए। सीडीओ ने दो टूक चेतावनी दी कि वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जी फीडिंग पाए जाने की स्थिति में संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 4 लाख 55 हजार 942 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि शेष छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी शीघ्र तैयार कराए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.