जमशेदपुर, जनवरी 7 -- टाटानगर स्टेशन चौक से कीताडीह रोड के लीजधारी दुकानों को तोड़ने का मामला कुछ दिनों के लिए टल जरूर गया, लेकिन दुकानदार वैकल्पिक जगह नहीं मिलने तक स्टेशन रोड से हटना नहीं चाहते है। सासंद विद्युतवरण महतो से दूसरी मुलाकात में दुकानदारों ने यह मुद्दा उठाया। सांसद ने फिर रेल जीएम एके मिश्रा से बात करने का आश्वासन दिया, ताकि दुकानदार शांति से हट जाए। दूसरी ओर, आठ-दस दुकानदार हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं के संपर्क में है। वहीं कुछ दुकानदारों ने रेलवे अधिकारियों को पत्र देकर दुकान खाली करने के लिए और समय मांगा है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 27 लीजधारी दुकानों को नोटिस जारी किए जाने के बाद से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। सोमवार को बुलडोजर नहीं चलने के बावजूद दुकानदारों में आशंका बनी रही। रेलवे मकर संक्रांति के बाद दुकानों को त...