गाज़ियाबाद, जनवरी 26 -- - नेहरू स्टेडियम में हुआ इंटर आईएमए क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गाजियाबाद, संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चला रहे इंटर आईएमए क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच वेस्ट गाजियाबाद और मेरठ के बीच खेला गया, जिसमें वेस्ट गाजियाबाद की टीम ने 22 रन से जीत हासिल कर टूर्नामेंट अपने नाम किया। मैच में टॉस जीतकर वेस्ट गाजियाबाद की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेरठ की टीम 20 ओवर में 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 50 रन की नाबाद पारी खेलने पर नीरज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...