नई दिल्ली, फरवरी 24 -- वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा सुपर 8 का मैच खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी की। खासकर कैरेबियाई टीम के बल्लेबाजों ने, क्योंकि जिम्बाब्वे की टीम तो वैसे ही 100 से ज्यादा रनों से इस मैच को हारी। हालांकि, एक महारिकॉर्ड छक्कों का इस मैच में बन गया। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी मैच में इतने छक्के नहीं पड़े, जितने इस मैच में पड़े। वेस्टइंडीज वर्सेस जिम्बाब्वे मैच में कुल 31 छक्के दोनों पारियों को मिलाकर पड़े। टी20 वर्ल्ड कप में इससे पहले 30 छक्के एक मैच में पड़े थे। एक दशक से ज्यादा समय पहले की वह बात है, लेकिन वह रिकॉर्ड अब टूट चुका है, क्योंकि वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम ने एक नई कहानी लिख दी है। यहां...