नई दिल्ली, फरवरी 15 -- टी-20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। उसने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल को 9 विकेट से हराकर यह कारनामा किया। वेस्टइंडीज की टीम ने विश्व कप में तीन जीत हासिल की है और अपने ग्रुप में 6 अंकों के साथ टॉप पर है और अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। कैरेबियाई टीम ने अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड को बुरी तरह हराया था। उसके बाद टीम ने अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड का घमंड चूर करते हुए 30 रनों से पटखनी दी है। कैरिबियाई टीम ने अपने तीसरे मैच में आज नेपाल को हरा दिया। साल 2026 का विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। भारत और श्रीलंका की परिस्थितियां वेस्टइंडीज को सूट करती हैं इतिहास इसकी गवाही देता है। टी-20 विश्व कप के इतिहास में वेस्टइंडीज ने...