ऑकलैंड, नवम्बर 2 -- वेस्टइडीज के खिलाफ बुधवार 5 नवंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान हो गया है। न्यूजीलैंड की टीम में तेज गेंदबाज काइल जैमीसन और स्पिनर ईश सोढ़ी की वापसी हो गई है। केन विलियमसन के रिटायरमेंट के बाद पहली बार कीवी टीम टी20 सीरीज खेलने उतरेगी। ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को भी 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है और वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं। काइल जैमीसन ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होने, जबकि ईश सोढ़ी ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के बाद पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए वापसी की है। भारत और श्रीलंका में अगले साल के शुरू में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। वेस्टइंडीज की टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.