रांची, मई 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जिओ वर्ल्ड सेंटर, मुंबई में वेव्स कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को सामुदायिक रेडियो का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें रांची विवि के जूलॉजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ आनंद कुमार ठाकुर सामुदायिक रेडियो विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित थे। सामुदायिक रेडियो के सतत आर्थिक स्थिति विषय पर डॉ आनंद के साथ डॉ आर श्रीधर, अर्चना कपूर और डॉ कंचन मलिक ने परिचर्चा में हिस्सा लिया। जबकि, अमित द्विवेदी, परियोजना निदेशक, सामुदायिक रेडियो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार ने इसे मॉडरेट किया। डॉ आनंद ने कहा कि सामुदायिक रेडियो को डिजिटल दुनिया के साथ चलना चाहिए। स्थानीय विषयों पर रोचक कंटेंट बनाने से पहचान बनती है। समाज के लोगों के बीच जाकर उनकी बातों को रेडियो ...