कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज में युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर पर अकेला था। बड़ा भाई ड्यूटी से घर लौटा तो घटना की जानकारी हुई। नवाबगंज ख्योरा निवासी 20 वर्षीय बेटा अभिषेक निषाद वेल्डिंग कारीगर था। परिवार में मां ममता, बड़ा भाई दीपक और दो शादीशुदा बहनें हैं। बहन शिवानी और प्रीति ने बताया कि मां फतेहपुर के चौडगरा स्थित गांव में रहकर खेती देखती हैं। वह इस समय फतेहपुर में थीं। पिता रामअवतार लोडर चालक हैं और भाई दीपक भी अभिषेक के साथ वेल्डिंग का काम करता था। बुधवार सुबह भाई दीपक व पिता काम पर गए थे। इस दौरान अभिषेक घर के नीचे के हिस्से में बने कमरे में था। उसने खुद को तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। दोपहर करीब एक बजे दीपक ड्यूटी से घर लौटा तो उसने अभिषेक की बाइक खड़ी देखी। वह उसे देखने क...