शामली, फरवरी 13 -- प्यार, अपनापन और रिश्तों की मिठास को व्यक्त करने का दिन माने जाने वाला वेलेंटाइन डे अब केवल युवाओं तक सीमित नहीं रहा है। बदलते समय के साथ बुजुर्गों से लेकर नवयुगलों तक सभी इस दिन को अपने-अपने अंदाज में मनाते नजर आ रहे हैं। शामली में भी बुर्जुगों प्रेम और स्नेह का अलग ही रंग देखने को मिला। शहर के मोहल्ला राजपतराय निवासी 99 वर्षीय विश्वनाथ शास्त्री और उनकी 88 वर्षीय पत्नी सत्यवती शर्मा का कहना है कि भले ही पहले वेलेंटाइन डे का चलन इतना नहीं था, लेकिन प्रेम और सम्मान जताने की परंपरा हमेशा से रही है। शहर के कई बुजुर्ग दंपतियों ने बताया कि वे हर साल इस दिन को एक-दूसरे के साथ समय बिताकर और पुरानी यादों को ताजा कर मनाते हैं। उनके अनुसार, रिश्तों में अपनापन बनाए रखना ही सच्चा प्रेम है। वहीं नवयुगलों के लिए पहला वेलेंटाइन डे खास...