वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 7 -- इजहार-ए-मोहब्बत का पर्व वेलेंटाइन वीक शनिवार को रोज-डे के साथ शुरू हो रहा है। मांग को देखते हुए गुलाब के फूल नासिक, बेंगलुरू, पुणे से लेकर नैनीताल से गोरखपुर के बाजार में पहुंच गए हैं। सर्वाधिक मांग टाटा गुलाब की है। इसकी खासियत यह है कि ये सप्ताह भर तक तरोताजा दिखते हैं। एक स्टिक की कीमत 70 से 80 रुपये तक है। वहीं नैनीताल से आने वाला गुलाब 50 से 60 रुपये में बिक रहा है। इसके साथ ही वेलेंटाइन वीक के विभिन्न दिवसों को लेकर गिफ्ट की मांग भी बढ़ गई है। वेलेंटाइन वीक में सर्वाधिक मांग लाल गुलाब की है। टाटा गुलाब के साथ ही पीला, सफेद, बेबी पिंक और डार्क पिंक गुलाब की डिमांड भी अच्छी है। फूलों के कारोबारी समीर राय का कहना है कि दशक भर पहले गुलाब के फूल गोलघर और हजारीपुर में ही मिलते थे लेकिन अब मेडिकल रोड, बेतियाहात...