आगरा, फरवरी 9 -- यूपी के आगरा में वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका की हत्या में प्रेमी जेल जाएगा। प्रेमी नई प्रेमिका की चाह में पुरानी से पीछा छुड़ाना चाहता था। गला दबाकर हत्या कर दी। यमुना एक्सप्रेस-वे पर मिले युवती के शव के मामले में यह सच्चाई सामने आई है। हत्याकांड में प्रेमी के माता-पिता भी शामिल थे। शव ठिकाने लगाने में बेटे की मदद की थी। बेटे ने किराये पर थार गाड़ी ली थी। छह फरवरी को यमुना एक्सप्रेस-वे पर खंदौली टोल प्लाजा से तीन किलोमीटर आगे गांव सौरई के पास कंबल में लिपटा हुआ युवती का शव मिला था। चेहरे पर खून लगा था। गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने एआई की मदद से युवती का फोटो ठीक किया था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म की मदद से युवती की पहचान सोनाली के रूप में हुई थी। वह मूलत: महोबा की निवासी थी। विवाहित थी। करीब चार साल पहले अपने प्रेमी सनी क...