लखनऊ, फरवरी 14 -- फोटो- -इकाना स्टेडियम में सुनने के लिए हर वर्ग के श्रोता उमड़े -देर रात तक चले कार्यक्रम में झूमते रहे संगीत प्रेमी लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। वेलेंटाइन डे की शाम लखनऊ वालों के लिए यादगार बना गए सोनू निगम। इंटरनेशनल इकाना फुटबाल स्टेडियम में जब लाइव कॉन्सर्ट 'दिवाना तेरा' में उन्होंने सुरों को छेड़ा तो वहां हजारों की संख्या में मौजूद लखनऊ वाले अपने आप को झूमने से नहीं रोक पाए। रोमांस और संगीत का ऐसा माहौल बना कि घंटों कब बीत गए पता ही नहीं चला। लखनऊ वालों के प्यार ने सोनू निगम को भी बार-बार आई लव यू लखनऊ कहने को मजबूर कर दिया। स्टेडियम के बाहर से ही सोनू निगम को सुनने वालों में उमंग की लहरें दिख रही थीं। हजारों फैन्स लाल-गुलाबी कपड़ों में सजे, हाथों में ग्लो स्टिक्स और फूलों के साथ लाइन में लगे थे। कई जोड़े हाथ में हाथ डाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.